फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दिल दहलाने वाला हादसा: पति ने पत्नी की फावड़े से की हत्या, ये एक विवाद बनी वजह

Tue, 12 Aug 2025 12:12 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सोमवार देर रात करीब एक बजे सोनू का वंदना से विवाद हो गया। इससे नाराज सोनू ने घर में रखे फावड़े से वंदना पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद खून से लतपथ पत्नी को उपचार के लिए  मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल थानाक्षेत्र के मीरपुर में सोमवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। खून से लतपथ पत्नी को गंभीर अवस्था में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पति ससुरालियों को सूचना देकर मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन


चिलुआताल के उसका निवासी महेंद्र सिंह ने वर्ष 2013 में अपनी बेटी वंदना (40) की शादी मीरपुर निवासी सोनू सिंह से की थी। सोनू गांव में ही बीज भंडार में काम करता है। जिससे दो बेटे यश सिंह 10 वर्ष और जस सिंह 06 हैं। सोमवार देर रात करीब एक बजे सोनू का वंदना से विवाद हो गया।

इससे नाराज सोनू ने घर में रखे फावड़े से वंदना पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद खून से लतपथ पत्नी को उपचार के लिए  मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सोनू में अपने साले राजेश को कॉल कर चोट लगाने से वंदना की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज पहुंचे राजेश ने पुलिस को काॅल कर वंदना के हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामूली कहासुनी के बाद हत्या की बात सामने आई है।  पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद हत्या की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें