नैनो यूरिया को बढ़ावा दे रही है सरकार
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास पर प्रदेश सरकार विशेष बल दे रही है। बताया कि खेतों में रसायनिक उर्वरकों के बढ़ते इस्तेमाल को कम करने के लिए सरकार, नैनो यूरिया को बढ़ावा दे रही है। फसल की गुणवत्ता बढ़ाने के अलावा नैनो तरल यूरिया के कई फायदे हैं। इसके परिवहन, भंडारण और रखरखाव का खर्च बहुत कम है।
जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों का व्यवहार अच्छा हो
प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा होना चाहिए। हर योजना में जनपद प्रथम स्थान हासिल करे, ऐसा लक्ष्य बनाकर कार्य किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस योजना से लड़कियों और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास के नए अवसर मिलेंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में कोई बच्चा कुपोषित न रहने पाए।
ये रहे मौजूद
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक, विधायक राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, चेयरमैन उर्दू एकेडमी चौधरी कैफुलवरा, डीएम कृष्णा करूणेश और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
छात्रों-मरीजों से किया संवाद
बैठक से पूर्व मंत्रियों के समूह ने कान्हा उपवन, जिला चिकित्सालय, कम्पोजिट विद्यालय बरहुआ का निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने छात्रों से संवाद भी किया।