फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मारा नहीं था... चीर-फाड़कर रख दिया', इतना कह चुप हो गया हत्यारा अनुज, खुद इस आक्रोश के पीछे की बताई वजह

Sat, 12 Apr 2025 02:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर/ बेलहर

सार

हिदायतुल्लाह की मां इशरतजहां बताती हैं कि हिदायतुल्लाह के प्रेम-प्रसंग के बारे में उनको जानकारी थी। उसको कई बार यह सब करने के लिए रोका भी था। पढ़ें पूरा खुलासा।
विज्ञापन
हत्यारोपी अनुज चौहान और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमरडोभा में ऑटो चालक हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारे अनुज उर्फ शिवा चौहान के ऊपर इस हत्या का कोई फर्क नहीं दिखाई दे रहा था। उसके अंदर आज भी ऑटो चालक हिदायतुल्लाह को लेकर आक्रोश का था। लोग लगातार पूछ रहे थे कि आखिर उसने किस चीज से उसकी हत्या की थी? कई बार पूछने के बाद वह आक्रोशित हो गया और बोला- मारा नहीं था... चीर फाड़कर रख दिया था उसको। इतना बोलने के बाद वह फिर चुप हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

रील बनाने के नाम पर उसे ले गया अनुज
25 मार्च को ऑटो चालक हिदायतुल्लाह की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का हिदायतुल्लाह ने अश्लील वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार कहने के बाद भी वीडियो और फोटो को डिलीट नहीं कर रहा था। इसके बाद वह रील बनाने के नाम पर सिवान में ले जाकर पिलाई शराब और हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस को प्रेम-प्रसंग में ऑटो चालक की हत्या होने के सुराग लगे थे। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इमलीडीहा गांव निवासी अनुज चौहान ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लग गई और लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी।

शुक्रवार सुबह उसे खलीलाबाद क्षेत्र के परसोहिया उर्फ सिंहियहवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हिदायतुल्लाह का मोबाइल, उसकी मोटरसाइकिल और एक चाकू तथा 600 रुपये नकद बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हिदायतुल्लाह उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था और वायरल करने की धमकी देता था। उसने बताया कि इसके बाद उसने हिदायतुल्लाह की हत्या की साजिश रची और अपने विश्वास में लेने लगा।

पढ़ें- लव मैरिज का अंत: पत्नी सिमरन गई जेल, बहन बोली- भाभी ने बहुत प्रताड़ित किया; ट्रोलर्स ने लिखा- 'जा सिमरन जा'

हत्या के दिन उसने किसी दूसरे के मोबाइल से हिदायतुल्लाह को फोन कर रील बनाने के लिए बुलाया। शाम को हिदायतुल्लाह आया तो वह उसकी मोटरसाइकिल से अंधेरा होने तक इधर-उधर घूमता रहा। अंधेरा होने पर वे रील बनाने के लिए अमरडोभा गांव के सिवान में पहुंचे और शराब पी। इसके बाद उसने पत्नी के फोटो व वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो हिदायतुल्लाह तैयार नहीं हुआ तो उसने गुस्से में पास अपने पास रखे चाकू से हिदायतुल्लाह की गर्दन और पेट पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह छिपकर रह रहा था।

धारदार हथियार से 18 बार प्रहार कर की हत्या
बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमरडोभा गांव के सिवान में 26 मार्च की सुबह एक युवक की लाश पाई गई। जिसका गला कटा हुआ था। इसके साथ ही उसके पेट पर भी कटने और खरोंचने के निशान थे। पुलिस ने उस लाश को अज्ञात मानकर मोर्चरी में रखा था। इसी बीच कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत गांव के निवासी लायकुल्लाह ने 27 मार्च को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने 22 वर्षीय बेटे हिदायतुल्लाह के रूप में की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात निकलकर सामने आई कि उसके गले पर 18 बार धारदार हथियार से हमला किया गया है।

टीम को 25 हजार का इनाम
इस घटना के पर्दाफाश के लिए एसपी ने पुलिस टीम के लिए 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। इस टीम में बेलहर थानाध्यक्ष रजनीश राय, एसएसआई ओपी यादव, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, रोहित कुमार, बृजेश सिंह, रविंद्र निषाद व राहुल कुमार तथा जिले की सर्विलांस टीम शामिल है।
विज्ञापन

हिदायतुल्लाह का प्रेम-प्रसंग जानता था परिवार
हिदायतुल्लाह की मां इशरतजहां बताती हैं कि हिदायतुल्लाह के प्रेम-प्रसंग के बारे में उनको जानकारी थी। उसको कई बार यह सब करने के लिए रोका भी था। लेकिन इसके बावजूद हिदायतुल्लाह नहीं माना। हर बार बहाना बनाता था। जिस दिन उसकी हत्या हुई थी, उस दिन भी बहाना बनाकर गया था। हम नहीं जानते थे कि ऐसा हो जाएगा।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- UP:  पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा अपनी मनमानी... पति ने इस बहाने बुलाकर दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें