फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, कल से दो दिन तक इन रास्तों पर नहीं कर सकेंगे सफर

Sun, 25 Oct 2020 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के चलते 26 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 27 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन तक महानगर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कई रास्तों पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
  • नौसड़ चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरफ
  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, टीपी नगर, राप्ती नदी पुल पर
  • घोष कंपनी से नखास और घोष कंपनी से रेती चौक की ओर  
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर की ओर
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर रोड पर
  • हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की ओर
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की ओर
  • विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की ओर
  • खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की ओर
  • घसीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर रोड पर
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस रोड, रेती चौक की ओर
  • फलमंडी चौराहा से राजघाट की ओर
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की ओर
  • मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ की ओर
विज्ञापन

इन रास्तों से ओर गुजरेंगे वाहन

  • बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन बाघागाड़ा फोरलेन से रामनगर करजहां की ओर मोड़ दिए जाएंगे।
  • लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को अमर उजाला तिराहा से देवरिया बाईपास, रामनगर करजहां होते हुए भेजा जाएगा।
  • सोनौली की ओर जाने वाले वाहन छात्रसंघ चौराहा से मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चार फाटक से कौवाबाग, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होते हुए बरगदवां फिर सोनौली जाएंगे।
  • फरेंदा पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं आएंगे। ये बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुगिया होते हुए खजांची चौराहा, फातिमा, पादरीबाजार होते हुए मोहद्दीपुर निकलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें