फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार हजार दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन, सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में स्थापित 4460 दुर्गा मूर्तियों में से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक चार हजार का विसर्जन हो चुका था। शेष मूर्तियों के विसर्जन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। राजघाट समेत सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारी देर रात तक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। घाटों पर सीसी कैमरों से निगरानी के साथ बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की।
विज्ञापन

जिले में स्थापित कुल 4460 मूर्तियों में से 1430 शहर क्षेत्र की थीं। इनमें गुरुवार सुबह तक 1133 मूर्तियों का विसर्जन हो चुका था। शेष मूर्तियों के विसर्जन के दौरान घाटों पर भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। बम निरोधक दस्ते की टीम घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की जांच करती रही। विसर्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रत्येक प्रतिमा के साथ एक सिपाही को नोडल बनाया गया है। प्रतिमा विसर्जन के बाद नोडल सिपाही कंट्रोल रूम को रिपोर्ट दे रहे हैं। कंट्रोल रूम से थाना प्रभारियों के जरिये लगातार जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि विसर्जन की स्थिति पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें