इसके पहले की रेटिंग में कई थानों के मत प्रतिशत 50 फीसदी से कम थे। एडीजी अखिल कुमार ने सभी को चेतावनी भी दी थी। एडीजी आदेश भी जारी कर चुके हैं कि अगर तीन बार लगातार 50 फीसदी से कम मत रहे तो थानेदारी जाएगी। महिला थाने का अंक इससे पहले भी कम रहा है।
एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस के काम में सुधार आए और इसे जनता बताएं, इसके लिए ही यह सिस्टम लागू किया गया है। पहले से काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जिस थाने का अंक 50 फीसदी से कम लगातार तीन बार रहेगा, उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।