फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आईएमए आज से चलाएगा निशुल्क ओपीडी, इस वजह से बंद हो गया था इसका संचालन

Mon, 01 Feb 2021 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने निशुल्क ओपीडी का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से बंद की गई निशुल्क ओपीडी की शुरुआत एक बार फिर हो गई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने निशुल्क ओपीडी का उद्घाटन सीतापुर आई हॉस्पिटल में किया।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएमए के डॉक्टरों को जनसेवा के लिए निशुल्क ओपीडी संचालित करने के लिए कहा था। करीब दो साल तक ओपीडी का संचालन किया गया। इस बीच मार्च-2020 से कोरोना के कारण ओपीडी का संचालन बंद हो गया। अब जब कोरोना के मरीज कम हो चुके हैं और वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है, तो आईएमए ने फिर से निशुल्क ओपीडी की शुरुआत कर दी है। एक फरवरी से निशुल्क ओपीडी विधिवत शुरू हो जाएगी।
 
उद्घाटन कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सचिव डॉ. वीएन अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी शुक्ला, सर्जन डॉ. शिवशंकर शाही मौजूद रहे। अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि बालरोग, गायनी, हड्डी रोग, ईएनटी, नेत्ररोग, जनरल सर्जन, जनरल फिजीशियन, चेस्ट रोग के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। हर बुधवार को टीकाकरण भी होगा। ओपीडी में मौजूद रहने वाले हर विशेषज्ञता के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह सीतापुर आई हॉस्पिटल में आईएमए की क्लीनिक

दिन                   विभाग                            विशेषज्ञ
सोमवार              हड्डी रोग                          डॉ. एससी कौशिक व अन्य
मंगलवार             बाल रोग                          डॉ. बीबी गुप्ता व अन्य
                        फिजीशियन                      डॉ. एके सिंह व अन्य
बुधवार               बाल रोग एवं टीकाकरण        डॉ. राजेश गुप्ता व अन्य
गुरुवार               चेस्ट रोग                           डॉ. नदीम अर्शद व अन्य
                       ईएनटी                              डॉ. केतन अग्रवाल व अन्य
                       नेत्र रोग                             डॉ. अमित मित्तल व अन्य
शुक्रवार             स्त्री रोग                              डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. अंजू मिश्रा व अन्य
शनिवार             हड्डी रोग                              डॉ. महेंद्र अग्रवाल व अन्य
विज्ञापन

कुष्ठ छूआछूत की बीमारी नहीं

सीतापुर आई हॉस्पिटल में आईएमए की ओर से विश्व कुष्ठ दिवस के मौके पर रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विशेषज्ञ के पूर्व एचओडी डॉ. आरडी मुखीजा ने कहा कि कुष्ठ छूआछूत की बीमारी नहीं है। ऐसे कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करें। इस बीमारी का इलाज संभव है। एम्स के चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि अगर इस बीमारी का इलाज सही तरीके से हो जाए तो यह पूरी तरह से ठीक हो जाता है। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सचिव बीएन अग्रवाल, सक्षम गोरक्षप्रांत के अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर शाही मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें