आईएमए : महिला चिकित्सक संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. दीप्ति अध्यक्ष, डॉ. बबिता चुनीं गईं सचिव
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय महिला चिकित्सक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। रविवार को शहर के एक होटल में कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर दीप्ति चतुर्वेदी को अध्यक्ष और डॉ. बबिता शुक्ला को सचिव पद के लिए नियुक्त किया गया। डॉ. प्रतिभा गुप्ता को उपाध्यक्ष, डॉ. अंजू जैन कोषाध्यक्ष, डॉ. तनु वर्मा सह कोषाध्यक्ष, डॉ. अरुणा छापड़िया तथा डॉ. अंजना अस्थाना सह सचिव पद पर नियुक्त की गई हैं।
इस मौके पर एग्जीक्यूटिव बॉडी मेंबर्स की कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राधा जीना, डॉ. रीना श्रीवास्तव, डॉ. मधुबाला, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. मधु गुलाटी, डॉ. अमृता सरकारी, डॉ. अनीता वैश्य, डॉक्टर. अल्पना अग्रवाल, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. वीणा मल्ल, डॉ. दिशा चौधरी, डॉ. प्रीति मल्ल, डॉ. प्रतिमा पांडेय, डॉ. नीलम दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
महिलाओं की चिकित्सा, सेहत पर देंगे ध्यान
डॉ. दीप्ति ने कहा कि महिला चिकित्सा संगठन भी आईएमए की एक शाखा है। यह आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सचिव की देखरेख में काम करती है। इस संगठन को बनाने का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने से जुड़ा है।
सचिव डॉ. बबिता शुक्ला ने बताया कि संगठन महिला चिकित्सकों में आपसी सामंजस्य बढ़ाने, उनके सशक्तिकरण, शैक्षणिक उन्नयन पर विशेष ध्यान देगा। यह संगठन समाज के विभिन्न समूहों के साथ मिलकर महिलाओं के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देगा। महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक विकास करके देश और समाज को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगा।