इसके अलावा 4500 रुपये कोविड किट के नाम पर अलग से लगेंगे। इनमें चिकित्सीय सामग्री मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा एडवांस कोविड केयर पैकेज के तहत दो बार डॉक्टर और दो बार स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के घर जाएंगे। मरीजों को कोविड का डायट प्लान, कोविड केयर प्लान के बारे में बताएगी। आईएमए के सचिव डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि कोविड केयर पैकेज की शुरुआत होम आइसोलेट मरीजों के लिए की गई है।
स्टार हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुरहीता करीम ने बताया कि स्टार सुरक्षा के नाम पर होम मॉनिटर आइसोलेशन की शुरुआत की गई है। इसके तहत कोरोना के आाइसोलेट मरीजों की देखभाल की जाएगी। डॉक्टरों की टीम उनके घर जाकर इलाज करेगी।
स्टार बेसिक होम केयर योजना के तहत प्रतिदिन 300 और रेगुलेर होम योजना के तहत प्रतिदिन 450 रुपये देने होंगे। इसके अलावा किट के लिए 4500 रुपये अलग से मरीजों को देना होगा। मरीजों की सुविधा के लिए 9653004857, 8115786900 नंबर जारी किए गए हैं। बताया कि वीडियो कॉल के जरिए भी मरीजों को सलाह दी जाएगी।