फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से बदल जाएंगे इन बैंकों के IFSC कोड, तीन लाख खाताधारकों पर पड़ेगा इसका असर

Sat, 09 Jan 2021 07:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विजया बैंक और देना बैंक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

एक मार्च से विजया बैंक और देना बैंक की शाखाओं के आईएफएससी कोड बदल जाएंगे। इन दोनों बैंकों का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हुआ है। ऐसे में इन बैंकों के खाताधारकों के अकाउंट नंबर, पासबुक व चेक में बदलाव भी हो गया है। करीब तीन लाख खाताधारक इससे प्रभावित होंगे। फिलहाल इन शाखाओं के आईएफएससी कोड फरवरी के अंतिम दिन तक काम करेंगे। बैंक ने सभी ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से इसकी सूचना दी है।

विज्ञापन


दरअसल विजया व देना बैंक का बैक ऑफ बड़ौदा में विलय हुआ। गोरखपुर परिक्षेत्र के सात जनपदों में इन बैंकों की करीब 17 शाखाएं हैं। ये शाखाएं फिनायकल-7 नामक सॉफ्टवेयर पर काम करती थीं। बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय के बाद अब ये बैंक फिनायकल-10 पर काम करने लगे हैं।

इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी विजया व देना बैंक की शाखाओं के आईएफएससी कोड में बदलाव करने में जुटे हैं। इसके पहले बैंक ने इन शाखाओं के सभी खाताधारकों को एसएमएस से सूचना भी भेजी है।
विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा गोरखपुर रीजन के विभिन्न जनपदों में स्थित विजया व देना बैंक की शाखाओं के आईएफएससी कोड पहली मार्च से बदल जाएंगे। ऐसे में इन शाखाओं के खाताधारक अपने भुगतान करने वाली संस्थाओं को नए आईएफएससी कोड की जानकारी देकर उसे फीड करा लें। ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। फरवरी के अंतिम दिन तक पुराने आईएफएससी कोड काम करेंगे।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें