अच्छी नौकरी पाने का ख्वाब लेकर दुबई जाने का सपना देख रहे हो तो आपको भविष्य में अपने फैसले पर पछताना न पड़े, इसके लिए ये खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। आठ माह दुबई गए कुशीनगर के प्रमोद और बिहार के दो युवकों को एजेंट की मनमानी के चलते छह माह तक कष्ट काटना पड़ा।
बिना पासपोर्ट के वहां फंसे इन तीनों युवकों को विदेश मंत्रालय की मदद से दो दिन पहले अपने घर वापस आने का मौका मिला। घर पहुंचते ही इन युवकों ने विदेश मंत्रालय व सामाजिक संगठनों के प्रति आभार जताया।