फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव: आज ट्रेन पकड़नी है तो घर से काफी पहले निकलिए, PM के कार्यक्रम की वजह से हो सकती है दिक्कत

Fri, 07 Jul 2023 12:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

ट्रेन पकड़ने के लिए असुरन की तरफ से या कौआबाग की ओर से प्लेटफार्म नंबर नौ पर आएं। फिर सीढ़ियों या लिफ्ट के सहारे फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ पर पहुंचें।
विज्ञापन
वाहन के इंतजार में लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शहर में होंगे। इस दौरान वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर शहर के रास्तों पर कड़ी चौकसी रहेगी। कई रास्तों पर बैरीकेडिंग रहेगी। साथ ही रूट का डायवर्जन भी किया गया है। सुबह से ही ऐसे हालात रहेंगे। ऐसे में यदि आपको ट्रेन पकड़नी है तो घर से काफी पहले निकलना होगा। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कैब-वे की ओर से प्लेटफार्म नंबर एक को पूरी तरह से वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए रिजर्व कर दिया गया है। सेकेंड क्लास गेट पर प्लेटफार्म की ओर बैरीकेडिंग कर दी गई है। ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ और नौ से किया जा रहा है। फर्स्ट क्लास गेट से लेकर एसी लाउंज, स्केलेटर सहित स्टेशन पर हर जगह सुरक्षा तैनात की गई है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से प्लेटफार्म पर पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए समय से घर से निकलें।

 

इधर से आएं तो नहीं होगी असुविधा

ट्रेन पकड़ने के लिए असुरन की तरफ से या कौआबाग की ओर से प्लेटफार्म नंबर नौ पर आएं। फिर सीढ़ियों या लिफ्ट के सहारे फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ पर पहुंचें।

रेलवे स्टेशन रोड पर प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए गेट नंबर एक, दो से प्रवेश करें। इससे असुविधा नहीं होगी। पोस्ट ऑफिस के पास स्केलेटर से भी आसानी से प्रवेश पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी आज आएंगे गोरखपुर, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी; भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

सर, रेलवे स्टेशन जाना है, जवाब मिला-अभी नहीं जा पाएंगे
बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा अधिकारियों ने रिहर्सल किया। वीवीआईपी के गीताप्रेस से निकलकर गोलघर, काली मंदिर, यातायात तिराहा होते हुए फ्लीट के गेट नंबर सात से जाने का संकेत वायरलेस सेट पर गूंजा। यातायात तिराहे पर मौजूद रैपिड एक्शन फोर्स की महिला और पुरुष टुकड़ियां सजग हो गईं। यातायात सहित अन्य सुरक्षा में लगे पुलिस बल ने रास्ता रोकना शुरू कर दिया। धर्मशाला से यातायात तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। रेलवे स्टेशन से गोलघर जाने वाले रास्ते पर रोक लग गई।

जानकारी के अभाव में कुछ लोग पैदल ही सामान लादे रेलवे स्टेशन की तरफ जाने लगे। लेकिन उनको आरक्षण केंद्र गेट पर ही रोक दिया गया। दोपहर 3.22 बजे परिवार संग इटावा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्री ने दरोगा से पूछा, सर! रेलवे स्टेशन जाना है। दरोगा ने उनको तत्काल मना करते हुए कहा कि अभी नहीं जा पाएंगे। धर्मशाला के पास जाकर रेलवे पार करके प्लेटफार्म नंबर नौ की ओर चले जाइए। तभी एक रेलवे कर्मचारी बाइक पर आरक्षण चार्ट लिए पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मुझे चार्ट देने जाना है। उनको भी सुरक्षा दस्ते ने लौटा दिया।


इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में ही मिला था मोदी को पहली बार CM बनने का संदेश, दिल्ली से आ गया था बुलावा
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर दो पर रही खचाखच भीड़, उमस ने किया खूब परेशान

प्लेटफार्म नंबर एक से दैनिक ट्रेनों का संचालन ठप है। अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार सहित अन्य से रवाना किया जा रहा है। दोपहर 12.56 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आम्रपाली एक्सप्रेस खड़ी थी। यात्रा करने वाले बोगियों में सवार हो चुके थे। लेकिन प्लेटफॉर्म पर खचाखच भीड़ दिखी। दोपहर बाद की ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री यहां इंतजार कर रहे थे। भुज एक्सप्रेस से जाने के लिए प्लेटफार्म पर आए इंद्रजीत ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक की भीड़ भी यहीं आ गई है। ज्यादा लोगों की वजह से उमस परेशान कर रही है।

स्केलेटर से चढ़ नहीं पाती, सीढ़ी से आने पर फूला दम
रेलवे स्टेशन पर कैब-वे का रास्ता बंद होने से यात्री स्केलेटर और सेकेंड क्लास गेट के बाहर बनी सीढ़ी से चलकर भीतर प्रवेश कर रहे थे। सीवान की जगमती देवी और महमूदन के साथ एलबी यादव के साथ दवा लेनी आई थीं। स्केलेटर से वह सीढ़ी नहीं चढ़ पाती। इसलिए सीढ़ी से चढ़कर प्लेटफार्म नंबर तीन पर जा रही थीं। सीढ़ी चढ़ने में बीमार महिलाओं का दम फूल गया।

इसे भी पढ़ें: LIU की गोपनीय रिपोर्ट पर अलर्ट: गीता प्रेस के पास घनी आबादी से PM को खतरा, किसी को फटकने नहीं देंगे

यात्री बोले- आज भीड़ ज्यादा
हम अक्सर यात्रा करते हैं। आज ज्यादा भीड़ है। तमाम लोग प्लेटफार्म नंबर एक पर भी ट्रेन का इंतजार करते हैं। वे लोग भी दो नंबर पर चले आए हैं। - परदेसी, यात्री

मुझे काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस से जाना है। शायद प्रधानमंत्री आने वाले हैं। इसलिए प्लेटफार्म नंबर एक नहीं जाने दे रहे हैं। यहां पर भी कोई दिक्कत नहीं है। - संदीप कुमार, यात्री

पहले तो मैं कैबवे की ओर ही गया था। वहां से ट्राली बैग लेकर आने में सुविधा रहती है। फोर्स ने रोक दिया तो बैट्री रिक्शा पकड़कर एसी लाउंज की तरफ गेट से आया हूं। - इंद्रजीत राय, यात्री

हम लोगों को ट्रेन पकड़ने प्लेटफार्म नंबर चार पर जाना है। धीरे-धीरे चले जाएंगे। बाहर फोर्स लगी है। सिपाही ने बताया है कि प्रधानमंत्री आने वाले हैं। - परमेश्वरी देवी, यात्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें