फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में दादागिरी: पकौड़ा नहीं खिलाया तो TTE ने रखवा ली वेंडर की चाय की केन, अमरनाथ एक्सप्रेस की घटना

Sat, 15 Apr 2023 12:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

ड्यूटी कर रहे एक टीटीई को वेंडर ने प्याज का पकौड़ा नहीं खिलाया तो उन्होंने उसकी चाय की केन ही रख ली। काफी गुहार लगाने के बाद भी जब उन्होंने केन नहीं लौटाई तो ट्रेन के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर वेंडर ने स्टेशन निदेशक आशुतोष गुप्ता से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
अमरनाथ एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ एक्सप्रेस में शुक्रवार को ड्यूटी कर रहे एक टीटीई को वेंडर ने प्याज का पकौड़ा नहीं खिलाया तो उन्होंने उसकी चाय की केन ही रख ली। काफी गुहार लगाने के बाद भी जब उन्होंने केन नहीं लौटाई तो ट्रेन के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर वेंडर ने स्टेशन निदेशक आशुतोष गुप्ता से मामले की शिकायत की। स्टेशन निदेशक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए टीटीई को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


वेंडर कृष्ण मुरारी का आरोप है कि अमरनाथ एक्सप्रेस में शाम के समय चाय की केन लेकर चाय बेच रहा था। उसी समय एक टीटीई ने उसे रोककर प्याज का पकौड़ा मांगा। उसने पकौड़ा नहीं होने की बात कही तो उन्होंने चाय की केन ही रखवा ली और बोले कि उस केन को लखनऊ जंक्शन पर जमा करेंगे।
विज्ञापन


टीटीई के इस रवैए से डरे वेंडर ने ऐसा न करने की गुहार लगाई और केन वापस करने को कहा। इसके बाद भी उन्होंने केन वापस नहीं दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें