फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Board result 2020: आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में देवरिया के होनहारों ने गाड़ा झंडा, जानिए कौन है टॉपर

Fri, 10 Jul 2020 06:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
CISCE ICSE, ISC Result 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर के शुभम कुमार गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। वहीं इंटर में यहीं की छात्रा वैभवी बरनवाल ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किया है। हाईस्कूल में जीवनमार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल की सिद्धि सिंह ने 97.2 एवं रोहित श्रीवास्तव ने 97 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन


हाईस्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले एवं सलेमपुर के गल्ला व्यापारी राजकुमार गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए कोचिंग का सहारा नहीं लिया। केवल रविवार को वह अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने नियमित रुप से अवश्य जाते थे। स्कूल के अलावा प्रतिदिन पांच से छह घंटे वह पढ़ाई को देते थे।



वहीं इंटर में टॉप करने वाली छात्रा वैभवी बरनवाल ने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना है। पढ़ाई के लिए वह स्कूल के अलावा नियमित रुप से घर पर चार घंटे पढ़ाई करती थी। सभी सफल छात्रों को इन स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टॉफ ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें