पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य एवं भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आई हैं। जिसके चलते 14 से 21 अक्तूबर तक 05031/05032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल निरस्त कर दी गई है।
शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन
- 05093 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित स्पेशल मनकापुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 14 से 21 अक्तूबर तक मनकापुर से चलाई जाएगी।
- 05447 गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा अनारक्षित स्पेशल 14 से 21 अक्तूबर तक सुभागपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- 05448 गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 14 से 21 अक्तूबर तक सुभागपुर से चलाई जाएगी।
47 रेलखंडों पर रेलवे करा रही पेट्रोलिंग
भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 47 रेल खंडों पर विशेष पेट्रोलिंग करा रहा है। इसके लिए रेल पथ निरीक्षकों ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है।
जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के 12, लखनऊ मंडल के 26 तथा इज्जतनगर मंडल के 19 रेलखंडों पर पेट्रोलिंग की जा रही है। पिछले वर्ष के कटान स्थल पर निगरानी रखी जा रही है।