फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: पत्नी रहने लगी मायके तो पति ने प्रेमिका से रचा ली शादी, मचा हड़कंप

Thu, 08 Jul 2021 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

पहली पत्नी ने पति के खिलाफ थाने पर दी तहरीर, ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप।
विज्ञापन
शादी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुरालियों ने दहेज में नगद, सामान कम मिलने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। महिला काफी समय तक मायके रह गई तो पति ने चुपके से प्रेमिका के साथ शादी रचा ली। इसकी भनक लगते ही बुधवार को पत्नी थाने पहुंची और तहरीर देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 7 जून 2011 को किया था। दो वर्ष बाद 29 जनवरी 2013 को पुत्री की विदाई की।

पति पर आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। करीब डेढ़ साल पहले पति, सास और देवर ने मारपीट कर घर निकाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। पत्नी जब पिता के घर रहने लगी तो पति का प्रेम संबंध एक युवती से शुरू हो गया। उसने प्रेमिका के साथ रहने की ठान ली और शादी रचा ली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है। हल्का सिपाही को मामले की छानबीन के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें