फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर जेल के बाहर दंपती पर गिरी पेड़ की डाल, इलाज के दौरान पति की मौत

Tue, 15 Nov 2022 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा इलाके के कोइरीपुर खपड़हवा निवास नारायण कन्नौजिया (55) अपनी पत्नी सोमारी के साथ जेल में बंद अपने बेटे रामदरस से मिलने आए थे। इस बीच जामुन की पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। हादसे में नारायण और सोमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
गोरखपुर जेल के बाहर पेड़ की डाल गिरने से नारायण की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला कारागार के बाहर सोमवार की दोपहर जेल में बेटे से मिलने आए दपंती के ऊपर जामुन के पड़े की टहनी टूटकर गिर गई। हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के कोइरीपुर खपड़हवा निवास नारायण कन्नौजिया (55) अपनी पत्नी सोमारी के साथ जेल में बंद अपने बेटे रामदरस से मिलने आए थे। जेल के बाहर नंबर लगाकर बुलावे का इंतजार कर रहे थे। इस बीच जामुन की पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई।

हादसे में छह लोगों को हल्की चोटें आई है। जबकि, नारायण और सोमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बीपीओ असुरन आजाद अली ने मोटरसाइकिल से नारायण को निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि, पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि जेल के बाहर हादसा हुआ है। पति की मौत हो गई है। जबकि, पत्नी का इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें