बताया जा रहा है कि रविवार को पूनम अपने दो बेटियों के साथ घर पर पहुंच गई। उस समय उमेश घर पर नहीं था और उसकी दूसरी पत्नी प्रिया यादव भी मायके गई थी। शीशा तोड़कर एक बेटी घर में गई और फिर दरवाजा अंदर से खोला, जिसके बाद अन्य लोग अंदर चले गए। तीनों कमरे में गए और वहां पर दूसरी पत्नी प्रिया यादव के सामान को आग लगा दिया और उसी कमरे में खुद का सामान रख दिया।
तभी उमेश वहां पहुंच गया और दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान सब्बल (लोहे का औजार) से उमेश ने पूनम के सिर पर हमला कर दिया। मां पर हमला देखकर बेटियां बचाने गईं तो उनके सिर पर भी उमेश ने हमला कर दिया। तीनों जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।
इसे भी पढ़ें: छोड़ने के तीन घंटे बाद होटल भूकंप से जमींदोज... कांप उठे अंकित; कहा-ईश्वर की कृपा से बची जान
इसके बाद उमेश ने पूरे कमरे को साफ किया और तीनों को एक ठेले पर लादकर कहीं ले जा रहा था। पास में ही रहने वाली एक रिश्तेदार को इसकी भनक लग गई और उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
आरोपी दूर से पुलिस को देखते ही ठेला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर पूनम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल बेटियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।