फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा हमसफर: ससुराल में भाभी के साथ सोता मिला पति, बीवी ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दी पिटाई

Tue, 06 Jun 2023 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने तहरीर में लिखा है कि पति दो मई की रात, महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके में स्थित मेरे मायके में गए थे। वहां मेरी सगी भाभी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में रहने वाले एक युवक पर पत्नी को मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगा है। दरसअल, पत्नी ने आरोपी पति को अपने मायके में भाई की पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था।
विज्ञापन


वीडियो बनाने पर वहां पर तो उसने माफी मांग ली, लेकिन घर आने पर कमरा बंद करके पत्नी को पीटा और भगा दिया। पुलिस पीड़ित पत्नी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने तहरीर में लिखा है कि पति दो मई की रात, महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके में स्थित मेरे मायके में गए थे। वहां मेरी सगी भाभी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- सबकी समस्या के समाधान को प्रतिबद्ध है सरकार

माफी मांगने पर बात आगे नहीं बढ़ी। उसके बाद पति साथ लेकर घर आ गए और अपने भाई के कहने पर कमरा में बंद कर मुझे बुरी तरह मारा पीटा। आंखों में गंभीर चोटें आई हैं।

महिला ने आगे लिखा है कि भसुर जितेन्द्र अपने भाई को उकसाता है कि पेट्रोल डालकर अपनी पत्नी को जला दो, मैं सब कुछ देख लूंगा। मेरी सास भी आए दिन मायके से दहेज कम लाने का ताना देकर गाली देती हैं।
विज्ञापन


सास कहती हैं कि इसको मार डालो मैं अपने बेटे की दूसरी शादी करा दूंगी। भाभी के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के दौरान का वीडियो भी मौजूद है। मेरे भाइयों को फोन कर उनकी हत्या कराने की धमकी भी मेरे पति द्वारा दी जा रही है। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें