फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी पर हंसिए से हमला करने का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पत्नी पर हंसिए से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी पति को गीडा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन के रूप में हुई है। बेटी रहनुमा की तहरीर पर पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज की थी। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जलालुद्दीन का पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। जलालुद्दीन को पत्नी की किसी अन्य व्यक्ति से नजदीकी होने का शक था। इसी बात को लेकर रविवार शाम दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में जलालुद्दीन ने हंसिए से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। बाद में बेटी की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि आरोपी जलालुद्दीन के विरुद्ध हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें