फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दंपती की मौत

Wed, 16 Jun 2021 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने शवों का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के चाड़ी गांव के पास बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उनकी पहचान शोभा गुप्ता व उनके पति संजय के रूप में हुई। पुलिस ने पिकअप व बाइक को कब्जे में लिया है। पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा थानाक्षेत्र के कौड़ीराम के मिश्रौलिया गांव के देउरवीर टोला निवासी संजय गुप्ता (30) पुत्र जयराम बुधवार की सुबह अपनी पत्नी शोभा गुप्ता (28) के साथ बांसगांव गए थे। दोनों बाइक से कौड़ीराम की ओर वापस आ रहे थे।

अभी वे दोनों चाड़ी गांव के पोखरे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में दंपती बाइक से गिर गए। शोभा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति संजय की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दंपती के घरवालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें महिला व उसके पति की मौत हो गई। पिकअप व बाइक को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें