फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath Visit: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Wed, 16 Jun 2021 02:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीएम योगी जंगल कौड़िया के लिए निकल गए हैं। जंगल कौड़िया में उनके द्वारा गोद लिए सीएचसी का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य देखने की भी संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार की दोपहर में महाराणा प्रताप पालिटेक्निक परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से जंगल कौड़िया के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पिछले कई दिनों से गोरखपुर आने का कार्यक्रम बन रहा था लेकिन खराब मौसम के कारण वह गोरखपुर नहीं आ पाए। बुधवार को भी सुबह से ही प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी उनके आगमन को लेकर सतर्क रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें