फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंनटाइन वीक में युवाओं में दिखा उत्साह, ‘हग डे’ पर दी जादू की झप्पी

Wed, 12 Feb 2020 07:51 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
वेलेंनटाइन वीक के अंतर्गत बुधवार को युवाओं ने एक दूसरे को जादू की झप्पी और उपहार देकर ‘हग डे’ मनाया। शुक्रवार को वेलेंनटाइन डे पर जीने और मरने की कसमें खाएंगे। प्यार को समर्पित सप्ताह के अन्य दिनों की तरह ही हग डे पर भी दुकानदारों ने विशेष तैयारियां कर रखी थी। किसी ने लंच के बाद अपने साथी को जादू की झप्पी दी तो किसी ने डिनर के बाद जादू की झप्पी देकर इजहार-ए-इश्क किया।
विज्ञापन


शहर के व्ही पार्क, अंबेडकर पार्क, पंत पार्क, रेल म्यूजियम समेत अन्य पार्कों में युवा सैर सपाटा करते नजर आए। शहर के तमाम होटलों में केक काटा गया। मॉल में भी युवाओं की रौनक रही। हग करने के साथ ही युवाओं ने अपने साथी को चॉकलेट और टेडी बियर का उपहार दिया। वहीं बृहस्पतिवार को ‘किस डे’ मनाया जाएगा। इसे लेकर भी युवाओं ने विशेष तैयारी की है। आखिरी दिन वेलेंनटाइन डे को लेकर भी युवाओं ने अभी से ही होटलों और मॉल्स में अपने लिए टेबल रिजर्व किए है।
विज्ञापन

क्या कहता है विज्ञान

वैसे हग (गले लगाने) करने के बॉडी पर भी पॉजिटिव असर होते हैं। इस तरह के फिजिकल कांटेक्ट से शरीर में ऑक्सिटोसिन रिलीज होता है, जो अकेलेपन, गुस्से जैसी नकारात्मक भावना से लड़ने में मदद करता है। वहीं सिरोटोटिन का लेवल भी बढ़ जाता है मूड को बेहतर बनाने हुए स्ट्रेस को कम करता है।

वेलेंनटाइन डे कल
प्यार भरे सप्ताह का समापन शुक्रवार को ‘वेलेंनटाइन डे’ के साथ होगा। इसे लेकर युवाओं और शादीशुदा जोड़ों में क्रेज है। वहीं  बृहस्पतिवार को ‘किस डे’ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें