फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे कष्ट

Fri, 16 Jul 2021 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ की जल में अर्पित करें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
विज्ञापन
शनिदेव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर किसी पर टेढ़ी नजर है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं।

विज्ञापन


माना जाता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से वो प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष आचार्य मनीष मोहन के अनुसार आइए जानते हैं कि शनिदेव को कैसे प्रसन्न किया जाता हैं।

शनिदेव की आराधना सूर्यास्त के बाद करना अधिक फलदायी माना जाता है। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ की जल में अर्पित करें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिदेव के मंत्रों का भी जाप करें। एक कटोरी सरसों का तेल लें। इस तेल में अपनी छवि देखें। फिर इस तेल को किसी गरीब या जरुरतमंद को दान कर दें।
विज्ञापन


शनिवार का दिन ढलने के बाद कुष्ठ रोगियों को काले रंग का पेय पदार्थ पिलाएं। संभव हो तो उन्हें काले रंग के वस्त्र भी दान करें। सात प्रकार का अनाज लें। इस अनाज को अपने सिर से सात बार घुमाएं। फिर चौराहे पर रहने वाले पक्षियों के लिए यह अनाज दान कर दें। संभव हो तो यह रोजाना करें। शनिदेव की प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें