फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: बस्ती में मकान गिरने से मलबे में दबकर दो की मौत, आठ घायल

Sat, 18 Sep 2021 05:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

हादसे के दौरान घर में 10 लोग मौजूद थे। अचानक मकान गिरने से हादसा हो गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर चौराहे के पास बने पक्के मकान का हिस्सा अतिवृष्टि के दौरान शुक्रवार रात अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के 10 सदस्य अंदर सो रहे थे। सूचना पाकर डायल 112 के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह की टीम के साथ हर्रैया व पैकोलिया थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


जेसीबी की मदद से मलबा हटवाकर अंदर फंसे परिवारीजनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जिनमें दो सगी बहनों की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या व जिला महिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया। चार बकरियां भी मलबे में दबकर मर गईं। जबकि गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।

नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी के साथ राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की। सीओ हर्रैया शेषमणि पांडेय ने बताया कि परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कुछ दिनों से हो रही बरसात के चलते पिलर पर बने घर के नीचे पानी भरा हुआ था। इसके चलते ही मकान छह गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

घायलों को भेजा गया अस्पताल

बेदीपुर चौराहे पर स्थिति मोहम्मद अली (62) पुत्र मजनू ने पक्का मकान बेसमेंट पर बना रखा है। कई वर्ष से परिवार इसी मकान में रहता है। मकान के अगले हिस्से में किराने की एक दुकान भी थी। मोहम्मद अली के परिवार में पत्नी जैसरून्निशा (60) के साथ बेटा अजमल (32), अकरम (28), बेटियां सना फातिमा (18), तरन्नुम फातिमा (22) के साथ अजमल की पत्नी सबीना बानो (30), बेटा एहसान (9), जुनैद (6) और अकरम की पत्नी जुनैरा बानो (26) साथ रहते थे।

पिलर पर होने के कारण घर के नीचे इधर कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण पानी भरा हुआ था। घर में शुक्रवार की रात सभी परिवारीजन सो रहे थे। देर रात अचानक भरभरा कर मकान एक साथ ढह गया। तेज आवाज सुन ग्रामीण जुटे और थोड़ी ही ग्राम प्रधान गुलाम दस्तगीर भी पहुंचे और मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे।

सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जेसीबी मंगाकर मलबे को हटवाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलना शुरू किया। शनिवार की भोर में सना और उसकी बड़ी बहन तरन्नुम ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें