बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी मुख्यमंत्री ने कमिश्नर और डीएम से कहा कि होटल-रेस्त्रां तथा बाजारों के संचालन के लिए जनपद स्तर पर बैठक कर कार्ययोजना बनाई जाए। आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आया। एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने होटल-रेस्त्रां और ऑटो रिक्शा के संबंध में कार्ययोजना बनाई, जिसे देर शाम डीएम ने मंजूरी दे दी।
- रेस्त्रां/होटल के प्रवेश द्वार पर आगंतुक पंजिका, थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर एवं मास्क के साथ हेल्प डेस्क स्थापित करना होगा
- हेल्पडेस्क पर थर्मल स्कैनर व पल्स आक्सीमीटर से सभी व्यक्तियों की जांच करनी होगी तथा हाथ सैनिटाइज कराने होंगे तभी प्रवेश की अनुमति दी जाएगी
- बिना मॉस्क प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, बिना मास्क के आने वाले लोगों को कुछ शुल्क लेकर हेल्प डेस्क से ही मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।
- खाने की टेबल पर शारीरिक व सामाजिक दूरी का अनुपालन न करने एवं बिना मॉस्क के किसी व्यक्ति के पकड़े जाने पर उसके साथ-साथ संबंधित होटल/रेस्त्रां संचालक पर भी कार्रवाई होगी
- कामन डाइनिंग हाल में सेंट्रलाइज्ड एसी का प्रयोग नहीं होगा
- डाइनिंग हाल की खिड़कियां एवं दरवाजे खुले रखे जाएंगे तथा एक्जास्ट फैन हमेशा चलाना पड़ेगा
- भोजन परोसने वाले वेटर अनिवार्य रूप से मॉस्क, ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर, बाल ढकने वाली टोपी का प्रयोग करेंगे
- इस्तेमाल होने वाले सभी बर्तनों को पूरी तरह सैनिटाइज करना होगा। बर्तन धोने वाला पीपी किट का प्रयोग करेगा
- प्रयोग हो चुके डिस्पोजेबल प्लेट/गिलास/कटोरी को पूरी तरह नष्ट कराना होगा
- टॉयलेट एवं वॉशरूम में लिक्विड सोप एवं पानी की व्यवस्था अनिवार्य है