फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव दिलाने वाली विभूतियों को गोरखपुर रत्न अवार्ड से करें सम्मानितः सीएम योगी

Sun, 20 Dec 2020 10:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
रैन बसेरों में मुख्यमंत्री योगी ने बांटे कंबल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को गोरखपुर महोत्सव के दौरान “गोरखपुर रत्न अवार्ड” से सम्मानित करें। कहा कि इसके लिए पहले ही जरूरी तैयारियां कर लें। ताकि सम्मान समारोह में शामिल होने में उन्हें कोई असुविधा न हो। ऐसा करने से न केवल लोगों को शहर से जुड़ाव बढ़ेगा, बल्कि शहर के लोगों को अपने बीच में एक नायक एवं प्रेरक व्यक्तित्व भी मिलेगा।

विज्ञापन


पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर गौरव सम्मान के लिए तीन विभूतियों को चयन किया था। लेकिन जिला प्रशासन सम्मान के लिए चयनित किए गए अतिथियों को समय से निमंत्रण देने में चूक गया था। ऐसे में यह सम्मान समारोह नहीं हो सका था। पिछले बार जिन तीन विभूतियों को चयनित किया गया था, उनमें वैज्ञानिक मीनाक्षी नारायण, पर्यावरणविद् माइक हरिगोविंद पांडेय एवं वैज्ञानिक शमरेश मित्रा का चयन किया था। 

फिलहाल जिला प्रशासन इन तीन नामों के अलावा, कालानमक की चार प्रजातियों की खोज करने वाले कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम चेत चौधरी, वां न हेंबोल्ट फैलोशिप हासिल करने वाली वैज्ञानिक डॉ. सीमा मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रेममाया समेत कुछ अन्य नामों पर विचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बांटे कंबल 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर भ्रमण के दौरान जनपद के रेलवे स्टेशन के सामने, गोरखनाथ (झूलेलाल मन्दिर) के पास स्थित रैन बसेरो का निरीक्षण कर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा और निर्देश दिया कि इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी रैन बसेरे संचालित रहे और वहां आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही चैराहों एवं प्रमुख स्थानों पर आलाव जलाए जाएं। 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरे में बागपत, रामनगर, सहारनपुर, तमकुही से आकर रह रहे लोगो से रैन बसेरे में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गरीबों में कंबल आदि का भी वितरण किया इस अवसर पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें