फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: 14 के बजाए 21 दिन रहना होगा होम क्वारंटीन, ये है बड़ी वजह

Sun, 10 May 2020 10:24 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मरीज और वायरस का बदल रहा स्वरूप विभाग को चिंता में डाल रहे हैं। यही वजह है कि अब विभाग ने क्वारंटीन अवधि को बढ़ा दिया है। अब बाहर से आने वाले लोगों को 14 के बजाए 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा।

विज्ञापन


इस अवधि में अगर लॉकडाउन पूरा भी हो जाता है, तो भी उन्हें क्वारंटीन रहना होगा। कोरोना वायरस का असर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इस बीच अलग-अलग राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर हर प्रशासन को चिंता में डाले हुए है।

जिले में अब तक मिले मरीज गैर राज्यों से ही आने वाले है। इसे देखते हुए शासन ने क्वारंटीन के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियम के तहत क्वारंटीन की अवधि 14 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दी गई है। इसे लेकर शासन ने विभाग को दिशा निर्देश भी दिए है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि क्वारंटीन के नियम बदले हैं। अब बाहर से से आने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद भी उन्हें क्वारंटीन का पूरा पालन करना होगा।

21 दिनों के अंदर भी आ रहे लक्षण
देश के कई राज्यों में कोरोना संदिग्धों के लक्षण 14 दिन बाद और 21 दिन के अंदर मिले हैं। यही वजह है कि शासन ने यह फैसला लिया है। माना जा रहा है कि 14 से लेकर 21 दिनों के अंदर कोरोना के लक्षण जरूर पता चल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें