फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः हिस्ट्रीशीटर पार्षद सौरभ और उसका भाई गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज हैं 40 मुकदमे

Thu, 10 Sep 2020 09:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिर्जापुर वार्ड के पार्षद सौरभ विश्वकर्मा और उसके भाई चंदन विश्वकर्मा को पुलिस ने बुधवार की भोर में घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाहर सपा नेताओं के साथ प्रदर्शन कर पुलिस से हाथापाई, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा डालने, 7 सीएलए की धाराओं में गुलरिहा और चिलुआताल थाने में केस दर्ज था। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपितों के घर से 12 कारतूस और चार तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सात सितंबर को मेडिकल कॉलेज में 308 बेड के कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। इसी दिन शाम को सपा जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी के नेतृत्व में सपा नेता मेडिकल कॉलेज गेट पर पहुंचे थे। वह इसे सपा की उपलब्धि बताते हुए अंदर जाकर मिठाई बांटना चाहते थे। पुलिस के रोकने पर हाथापाई शुरू हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ा था।

इस मामले में गुलरिहा थाने में 47 नामजद और 150 अज्ञात व चिलुआताल थाने में 16 नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में चंदन और सौरभ भी आरोपित बनाए गए थे। आरोप है कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दोनों घर पर समय मौजूद हैं। इस सूचना पर बुधवार की भोर में पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


कानपुर कांड से सबक लेकर तैयारी के साथ गई थी पुलिस
पार्षद सौरभ विश्वकर्मा और चंदन विश्वकर्मा के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए और कानपुर कांड से सबक लेकर पुलिस पूरी तैयारी के साथ दोनों की गिरफ्तारी के लिए गई थी। पार्षद और भाई शातिर किस्म के बदमाश हैं। पुलिस को शक था कि दोनों छत के रास्ते भाग सकते हैं, इसलिए पुलिस सीढ़ी लेकर दबिश देने पहुंची थी। दरवाजा खुलवाने से पहले कई पुलिस वाले सीढ़ी लगाकर पार्षद के मकान की छत पर घेराबंदी को पहुंच गए थे। पड़ोसियों के छत पर भी पुलिस मौजूद थी। दबिश में गई पुलिस टीम के पास टार्च भी मौजूद था और पीछे पूरी फोर्स थी।

चंदन पर 23 और सौरभ पर दर्ज हैं 17 मुकदमे
पार्षद सौरभ विश्वकर्मा पर 17 और चंदन पर 23 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या की कोशिश, धमकी, आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले शामिल हैं। दोनों ही राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर है। सौरभ इसके पहले हिंदू युवा वाहिनी में रह चुका है।

दिन भर चौराहों पर पुलिस की दिखी चौकसी
बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय और शहर के अन्य चौराहों पर पुलिस की चौकसी दिन भर रही। पुलिस को सूचना मिली थी कि सपा नेता इसके विरोध में एसएसपी दफ्तर, आवास या फिर किसी अन्य जगह पर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे लेकर प्रमुख जगहों पर पुलिस के बज्र वाहन भी खड़े थे।
सौरभ और चंदन को गुलरिहा, चिलुआताल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। दबिश के दौरान दोनों के घर से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

- बीपी सिंह, सीओ कोतवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें