फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कद्दू, तरबूज व नारियल में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, ऐसे खुल गई पोल, गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2022 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसटीएफ लखनऊ और बेलीपार पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। कुशीनगर के आरोपी बिहार में गांजा बेचते थे। आरोपी के पास से 1.15 क्विंटल गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां कद्दू, तरबूज और नारियल में गांजा छिपाकर ले जा रहे दो तस्करों को एटीएफ और बेलीपार पुलिस की टीम ने रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है। दोनों एक गाड़ी से आजमगढ़ व गाजीपुर से गांजा ले आ रहे थे।

विज्ञापन


 बिहार के बार्डर वाले इलाके गोपालगंज व सीवान में बेचते थे। पुलिस ने उनके पास से एक गाड़ी, 1.15 क्विंटल गांजा और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपितों की पहचान कुशीनगर के तुर्कपट्टी निवासी दीपक कुमार और विसेंदर के रूप हुई है।  

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ की टीम व बेलीपार पुलिस रविवार को वाराणसी हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली की बनारस की ओर से एक गाड़ी से दो व्यक्ति गांजा लेकर गोरखपुर की ओर आ रहे हैं। इसके बाद बेलीपार से पहले निर्माणाधीन पुल के पास घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया गया।
विज्ञापन


एसपी साउथ ने बताया कि दोनों तरबूज, कद्दू, नारियल के नीचे गांजे के पैकेट छिपाए थे। ये लोग कुशीनगर के ही मिंटू पुत्र रामध्यान के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भिजवा दिया।

वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में थानेदार बेलीपार सत्यप्रकाश सिंह, एसटीएफ लखनऊ के दरोगा पवन कुमार, सिपाही आलोक कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार उपाध्याय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें