फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम: रात में तेज बारिश, मौसम ने फिर बदली करवट

Tue, 25 Jan 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इससे पहले सोमवार को दिन में ठंड में कमी से सड़कों पर बढ़ी थी चहल-पहल, अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सोमवार को देर रात शहर में तेज बारिश हुई। इससे मौसम एक बार फिर सर्द हो गया। यहीं हाल मंगलवार की सुबह भी दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार बारिश रात लगभग 11 बजे जब हुई, तब अधिकांश शहरी घरों के अंदर थे। बरसात से तापमान नीचे चला गया, हालांकि इससे पूर्व सोमवार को दिन में सूरज निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। मौसम खुशनुमा हुआ तो सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी और लोग परिवार या फिर दोस्तों के साथ रामगढ़ताल या फिर पार्कों में गए।

इससे पहले रविवार की रात बूंदाबांदी के बाद, कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार सुबह मौसम में कुछ बदलाव आया। सूरज और बादलों की लुकाछिपी दिन भर चलती रही। इस दौरान हवा की गति धीमी होने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अब अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन अधिकतम तापमान के 18 से 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

छह दिनों में करीब आठ डिग्री चढ़ा न्यूनतम पारा

बादल छाने की वजह से छह दिनों में न्यूनतम पारा आठ डिग्री चढ़ गया। 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री दर्ज किया गया था, जो सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


कुछ यूं रहा पिछले दिनों का न्यूनतम तापमान
तारीख    तापमान
18    6.7
19    9.2
20    6.2
21    7.2
22    8.8
23    12.3
24    14.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें