फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, खुशनुमा हुआ मौसम

Mon, 09 May 2022 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद चार बजे से अचानक मौसम बदला। तेज हवा के साथ बादलों ने आसमान में डेरा डालना शुरू किया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


हालांकि बारिश एक साथ सभी जगहों पर न होकर किस्तो-किस्तों में अलग-अलग क्षेत्र में हुई। मसलन मेडिकल कॉलेज रोड, शाहपुर, राप्तीनगर आदि क्षेत्र में जब बारिश शुरू हुई तो शहर के आधे हिस्से गोलघर, पैडलेगंज, बेतियाहाता, रुस्तमपुर आदि में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ। वहीं खोराबार क्षेत्र में सुबह ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।

इस दौरान क्षेत्र के बनसप्ती मंदिर के पास एक पेड़ गिरने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में एक बच्ची के भी घायल होने की सूचना है। जिला प्रशासन के निर्देश पर आपदा विभाग नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

औसत से करीब साढ़े तीन डिग्री कम रहा तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मई के औसत तापमान से करीब साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दोपहर में चटक धूप निकली, लेकिन सूरज के नरम तेवर के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वातावरण में अधिकतम नमी 64 प्रतिशत व न्यूनतम 57 प्रतिशत रही। बता दें कि मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें