फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पादरी बाजार लाइव: दो साल पहले गिट्टी डालकर छोड़ दी, नहीं बनाई सड़क

Mon, 10 Apr 2023 02:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर/पादरी बाजार।

सार

कलेक्ट्री टोले में 60 डिसमिल खाली जमीन है। इसके कुछ हिस्से में पोखरा है। पोखरे में गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने पोखरे की सफाई कराकर सुंदरीकरण कराने की मांग नगर निगम में पत्र देकर की लेकिन, कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
पादरी बाजार के मदर टेरेसा मार्ग पर बिखरा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल सालिकराम के कलेक्ट्री टोले में ठेकेदार ने दो साल पहले 100 मीटर की इंटरलॉकिंग सड़क बनाने के लिए गिट्टी डाल दी, लेकिन सड़क नहीं बनाई। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा दो साल से स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

विज्ञापन


गंदगी से लोग परेशान
कलेक्ट्री टोले में 60 डिसमिल खाली जमीन है। इसके कुछ हिस्से में पोखरा है। पोखरे में गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने पोखरे की सफाई कराकर सुंदरीकरण कराने की मांग नगर निगम में पत्र देकर की लेकिन, कोई कार्यवाही नहीं हुई। सफाईकर्मी कॉलोनी से निकलने वाले कूड़े को मदर टेरेसा रोड पर कई जगह डंप कर देते हैं। वहीं छुट्टा पशु कूड़े को पूरे सड़क पर फैला देते हुए इससे लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कत होती है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून-खराबे के लिए थे बदनाम, अब ऐसे बदले की जपने लगे प्रभु का नाम
विज्ञापन


साप्ताहिक बाजार स्थल पर गंदगी का अंबार
पादरी बाजार साप्ताहिक बाजार स्थल पर पर गंदगी का अंबार है। बाजार लगाने वाले दुकानदार खराब सब्जी व प्याज का छिलका यहीं फेंक देते हैं। जिसकी नियमित सफाई भी ठीक से नहीं होती है। नाले पर रखा स्लैब टूटा हुआ है। सफाई न होने से नाला चोक है। बाजार में एक इंडिया मार्का हैंडपंप है वह भी खराब है।

विज्ञापन

टोटी में नहीं आता पानी

पादरी बाजार में दो साल पहले गिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क। - फोटो : अमर उजाला।
पादरी बाजार क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर पाइप लाइन दो साल पहले डाली गई थी, घरों में कनेक्शन भी दे दिया गया जिसके बाद लोगों ने टोटियां लगा लीं, लेकिन दो साल पानी नहीं आया।

लोगों ने क्या कहा
इंद्रावती देवी ने कहा कि दो साल से सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। मुहल्ले में नियमित सफाई भी नहीं होती है। हमेशा सड़क पर कूड़े के ढेर लग रहता है।

महेंद्र द्विवेदी ने कहा कि नगर निगम के सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों की लापरवाही से एक सप्ताह से कॉलोनी में कूड़ा नहीं उठ रहा है। छुट्टा पशुओं ने कूड़ा सड़क पर फैला दिए हैं, इससे लोगों को घरों से निकलने में भी मुश्किल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: फंदे पर लटक रहा था बेटा, मां ने बुलाई पुलिस, ऐसे बचाई युवक की जान

प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि पादरी बाजार क्षेत्र में वाटर पाइप लाइन डाल दी गई है, कनेक्शन मिलने के बाद लोगों ने घरों में टोटियां लगा ली, लेकिन उसमें पानी नहीं आता है, ऐसे में लोग शुद्ध पेयजल से वंचित हैं।

अमित यादव ने बताया कि पादरी बाजार में साप्ताहिक बाजार लगता है, लेकिन यहां बहुत गंदगी है। जिम्मेदार यहां की ठीक से सफाई नहीं कराते हैं, इससे यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। ऐसे में बाजार जाने की इच्छा नहीं होती है।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें