पादरी बाजार में दो साल पहले गिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क।
- फोटो : अमर उजाला।
पादरी बाजार क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर पाइप लाइन दो साल पहले डाली गई थी, घरों में कनेक्शन भी दे दिया गया जिसके बाद लोगों ने टोटियां लगा लीं, लेकिन दो साल पानी नहीं आया।
लोगों ने क्या कहा
इंद्रावती देवी ने कहा कि दो साल से सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। मुहल्ले में नियमित सफाई भी नहीं होती है। हमेशा सड़क पर कूड़े के ढेर लग रहता है।
महेंद्र द्विवेदी ने कहा कि नगर निगम के सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों की लापरवाही से एक सप्ताह से कॉलोनी में कूड़ा नहीं उठ रहा है। छुट्टा पशुओं ने कूड़ा सड़क पर फैला दिए हैं, इससे लोगों को घरों से निकलने में भी मुश्किल हो रही है।
इसे भी पढ़ें: फंदे पर लटक रहा था बेटा, मां ने बुलाई पुलिस, ऐसे बचाई युवक की जान
प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि पादरी बाजार क्षेत्र में वाटर पाइप लाइन डाल दी गई है, कनेक्शन मिलने के बाद लोगों ने घरों में टोटियां लगा ली, लेकिन उसमें पानी नहीं आता है, ऐसे में लोग शुद्ध पेयजल से वंचित हैं।
अमित यादव ने बताया कि पादरी बाजार में साप्ताहिक बाजार लगता है, लेकिन यहां बहुत गंदगी है। जिम्मेदार यहां की ठीक से सफाई नहीं कराते हैं, इससे यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। ऐसे में बाजार जाने की इच्छा नहीं होती है।