स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से आखिरकार एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो गया। महज नाम के कारण हुई चूक मानकर विभाग ने इस मामले में आंखें बंद कर लीं। शाहपुर के बेलघाट के जिस सामान्य युवक को दो दिन पहले 15 मई को करीब 15 घंटे कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। 24 घंटे बाद दोबारा जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया।
रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे टीबी अस्पताल के एक अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा उसे और उसके परिवार को अब 14 दिन तक भुगतना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।