प्रदर्शन के बाद सैकड़ों की संख्या में संगठन और चिकित्साकर्मी थाने पर पहुंचकर सीओ की मौजूदगी में फॉर्मासिस्ट आनंद प्रकाश सैनी ने इंस्पेक्टर खोराबार को तहरीर देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस बीच पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने तहरीर ले ली है। वही संगठन का कहना है कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो सोमवार को पूरी तरह से स्वास्थ्य सेवाएं ठप करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पुलिस कार्रवाई की जगह धमकी दे रही: उमेश पांडे
फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पांडे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि फॉर्मासिस्ट की पिटाई हुई हैं। उस पर पुलिस पर कार्रवाई के बजाए सीओ उल्टे हम लोगों को धमकी दे रहे हैं।
सीएम और जिलाधिकारी से भी करेंगे मुलाकात: डॉ एके सिंह
प्राथमिक चिकित्सा सेवा संघ के डॉक्टर एके सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करना घोर निराशाजनक है। पुलिसकर्मी हमें ही धमका रहे हैं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से की जाएगी।
यह था मामला
शुक्रवार की शाम खोराबार पीएचसी पर हत्या के आरोपियों का मेडिकल कराने पुलिस की टीम गई थी। आरोप है कि पुलिस ने फॉर्मासिस्ट आनंद प्रकाश सैनी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची डॉ पारुल उपाध्याय से भी पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी। वही, इस मामले में एसएसपी ने खोराबार थाने के दरोगा दयाशंकर यादव व सिपाही प्रभात को लाइन हाजिर कर दिया है। लेकिन स्वास्थ्यकर्मी पुलिस के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं।