सीएमओ ने बताया कि पत्र के साथ 37 कोरोना मृतकों की सूची भेजी गई है। बाकी मौतों से संबंधित जानकारी भी समय-समय पर साझा कर यह विश्लेषण करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन 37 मृतकों की सूची साझा की गई है वह सभी ह्रदय रोग, किडनी, ब्रेन ट्यूमर, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, क्रानिक रेनल डिजीज में से किसी न किसी एक या एक से अधिक बीमारी से पीड़ित थे। विश्लेषण से पता चलेगा कि मौत की वजह सिर्फ पूर्व की बीमारी है या कोरोना के इलाज में लेटलतीफी से हुई है।