फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चूके तो नहीं लगवा पाएंगे कोरोना का टीका, छह हजार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए है अंतिम मौका

Mon, 15 Feb 2021 08:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रथम चरण के बचे हुए छह हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का टीका लगवाने का आज अंतिम मौका दिया है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में 50 बूथ बनाए गए हैं। यहां कोरोना वैक्सीन पहुंचा दी गई है। इमरजेंसी किट सहित अन्य दवाएं भी पहुंचा दी गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मॉपअप राउंड में केवल छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को कोविन पोर्टल के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेज दिए गए हैं। मैसेज में बूथ की जानकारी है। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए आगे आएं।

उधर, पहले दिन जिन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगी थी, आज उन्हें बूस्टर डोज दी जाएगी। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 310 है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि जिन बूथों पर कर्मियों को पहली डोज लगाई गई थी। वहीं बूस्टर डोज भी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 17880 स्वास्थ्य कर्मियों को लग चुका है टीका

प्रथम चरण में अब तक 17880 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लग चुका है। अब इन कर्मियों को बूस्टर डोज लगनी है।

फ्रंटलाइन वर्कर : मॉपअप राउंड 22 को
फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए भी मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा। यह 22 फरवरी को संचालित होगा। इसमें छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। फ्रंटलाइन वर्करों के लिए पहले चरण का अंतिम चक्र 18 फरवरी से शुरू होगा। जिले में करीब 20 हजार फ्रंटलाइन वर्कर हैं। जिनमें करीब 4200 सौ को वैक्सीन लग चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें