फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Alert: कोरोना संक्रमित मिले तो सौ मीटर के दायरे में होगी सभी की जांच, इस वजह से लिया गया फैसला

Wed, 22 Dec 2021 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच यह फैसला लिया गया है। वहीं विदेश से आने वाले लोगों को अपनी यात्रा की पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।

 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कहीं पर भी कोराना संक्रमित मिलने पर अब आसपास के सौ मीटर के दायरे में रहने वाले सभी व्यक्तिओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा विदेश से आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग को अपनी यात्रा की पूरी जानकारी देनी होगी। प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच शासन की ओर से ये निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुपालन के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि पहली और दूसरी लहर की तर्ज पर कोविड जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


 सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले में अगर कोई भी कोरोना संक्रमित मिलता है तो संपर्क में आने वालों के साथ ही उसके घर के सौ मीटर के दायरे में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैयार कर दिया गया है। बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर के सहयोग से विदेश से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। अभी तक विदेश से आने वाले 230 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें