फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, गोला बीआरसी से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक हरिलाल निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गोला से संबद्ध कर दिया गया है। सहायक अध्यापिका ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया था कि प्रधानाध्यापक बीते करीब पांच महीनों से लगातार अभद्र व्यवहार और छेड़खानी कर रहे थे। विरोध करने पर धमकी दी जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसने विद्यालय में पहुंचकर स्टाफ, रसोइया, आंगनबाड़ी सहायिका और विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए।
जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि हालांकि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की पुष्टि नहीं की, लेकिन पीड़िता द्वारा तुरंत शिकायत दर्ज कराना, अन्य कर्मचारियों द्वारा विवाद की पुष्टि और प्रधानाध्यापक के व्यवहार को लेकर पूर्व में भी उठे सवालों ने आरोपों को विश्वसनीय आधार दिया। समिति ने माना कि आरोपी का आचरण शैक्षणिक वातावरण के अनुरूप नहीं रहा। संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने प्रथमदृष्टया आरोपों को सही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय को मामले की विस्तृत जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें