फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुनकरों को प्रोत्साहित करने को सरकार ने शुरू की संतकबीर हथकरघा योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हथकरघा उद्योग के बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में संतकबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत निदेशक, हथकरघा व वस्त्रोद्योग कानपुर की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए परिक्षेत्र के हथकरघा बुनकरों से उनके उत्पाद से उत्कृष्ट व कलात्मक नमूने के सैंपल प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसका चयन शासन की ओर गठित कमेटी के नेतृत्व में पुरस्कार के लिए सैंपल का चयन किया जाना है।
विज्ञापन

यह जानकारी सहायक आयुक्त हथकरघा व वस्त्रोद्योग ने दी। उन्होंने बताया कि सैंपल चयनोपरांत शासन की ओर से परिक्षेत्र स्तर पर चयनित बुनकरों को निदेशालय की ओर से प्रथम पुरस्कार 20,000, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 10,000 रुपये नकद, शील्ड, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने परिक्षेत्र के बुनकरों से अपील की है कि अपने गुणवत्तायुक्त हथकरघा उत्पाद व कलात्मक सैंपल का आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने उत्कृष्ठ सैंपल की संपूर्ण विवरण के साथ क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से या सीधे कार्यालय में 18 जून तक उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें