फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शुलभ शौचालय के जर्जर सेप्टिक टैंक में गिरी गाय, निकाला गया

Sat, 04 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नाले में जानवरों के गिरने का सिलिसिला थम नहीं पा रहा है। शुक्रवार को सूर्यकुंड क्षेत्र में शाम को डोमखाना कॉलोनी रेलवे लाइन के पास शुलभ शौचालय के जर्जर सेप्टिक टैंक में गाय गिर गई। उसे पोकलेन मशीन की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की ओर से गाय के गिरने की सूचना नगर निगम और स्थानीय पार्षद को दी गई। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा के निर्देश पर काऊ कैचर टीम पहुंची। बड़ी पोकलेन भी मौके पर भेजी गई। काफी मश्क्कत के बाद कर्मचारियों संजय सैनी और दीपक ने देर रात गाय को सेप्टिक टैंक से निकालने में सफलता हासिल की। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि डोमखाना में नगर निगम के सफाई कर्मचारी काफी संख्या में निवास करते हैं। शुलभ शौचालय का वही इस्तेमाल करते हैं। सेफ्टिक टैंक का जर्जर ढक्कन किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें