प्रो. अजय शुक्ल, डीडीयू।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. अजय कुमार शुक्ल को मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर का निदेशक बनाया गया है। सोमवार को उन्होंने प्रो. चंद्रशेखर से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
एमएमटीटीसी का उद्देश्य देशभर के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के शिक्षकों के ज्ञान, कौशल, शिक्षण दक्षता, शोध क्षमता तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह यूजीसी की पहल है। इसके तहत फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम, रिफ्रेशर कोर्स, शॉर्ट टर्म कोर्स, ओरिएंटेशन प्रोग्राम आदि आयोजित किए जाते हैं। प्रो. शुक्ल वर्तमान में छात्रावासों के मुख्य अभिरक्षक, प्लेसमेंट सेल के निदेशक, स्वयं पोर्टल के नोडल अधिकारी के रूप में भी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वह इग्नू के गोरखपुर विश्वविद्यालय केंद्र के समन्वयक भी हैं।