ठूठीबारी। बुधवार की रात ड्यूटी में तैनात सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के जवानों को तस्करों ने ललकारा और हमला करने की धमकी देने लगे। जवानों ने हवाई फायरिंग की तो तस्कर भाग गए।
बताया गया है कि सीमा पर तैनात नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों ने भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल जा रही सूखी मछली को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बात बढ़ी तो तस्कर सुरक्षाकर्मियों को ललकार हमले की धमकी देने लगे। इसी बीच तस्करों ने भारतीय बाजार लक्ष्मीपुर से अपने सहयोगियों को बुला लिया। विवाद बढ़ता देख जवानों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की तो तस्
कर भारतीय सीमा क्षेत्र में भाग गए। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नंबर 26 गण हेडक्वार्टर नवलपरासी एसपी संतोष राय मांझी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे नवलपरासी के गुठी परसौनी स्थित बसहिया क्षेत्र में झींगा लेकर नेपाल में प्रवेश कर रहे तस्करों को सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों ने रोककर जांच-पड़ताल की तो वह हंगामा करने लगे।
आत्मसुरक्षा में जवानों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद तस्कर भारतीय सीमा क्षेत्र में भाग गए।