ठूठीबारी। रामनगर में आरसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित नौ दिवसीय क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला हनुमानगंज बनाम बरोहियां ढाला के बीच खेला गया। इसमें हनुमानगंज की टीम बरोहियां ढाला टीम को 107 रनों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में आरसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एक दिसंबर से झरही उर्फ प्यास नदी के पूर्वी छोर पर स्थित खेल मैदान में चल रहा था।
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हनुमानगंज बनाम बरोहियां ढाला के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर हनुमानगंज की टीम ने पहले बैंटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बना बरोहियां ढाला क्रिकेट टीम को 175 रन बनाने का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बरोहियां ढाला क्रिकेट टीम पांच ओवर्स में 67 पर ऑलआउट हो गई और हनुमानगंज की टीम ने मैच को 107 रनों से जीत लिया।
मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 15 हजार नकद व उप विजेता टीम को आठ हजार रुपये और मेडल ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कादीर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
गुलाम गौस, मंजूर आलम एंपायर रहमान व गुफरान कमेंट्री की भूमिका निभाई। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला खेल गतिविधि संयोजक हिमांशु वर्मा, सुनील चौधरी, रामबचन सहानी, गुलाम गौस आदि मौजूद रहे।