फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागो मतदाता जागो: अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम, मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करेगी आधी आबादी

Thu, 24 Feb 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम, निश्चित मतदान का संकल्प लिया, बोलीं-दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरुकता संवाद में महिलाओं ने अपने विचार रखें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र में आधी आबादी की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी की पुरुष समाज की। इसबार घर-परिवार की जिम्मेदारी से पहले मतदान करूंगी। आसपास के लोगों से भी निश्चित मतदान की अपील करूंगी।

विज्ञापन

ये बातें बुधवार को मोहद्दीपुर स्थित अमर उजाला के सिटी कार्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता संवाद में महिलाओं ने कहीं। कार्यक्रम में महिला शक्ति ने लोकतंत्र के पर्व में अपनी हिस्सेदारी लेने का संकल्प लिया।
 
आधी आबादी होने के बावजूद महिलाओं का मतदान प्रतिशत अभी काफी कम है। मैं वोट तो डालूंगी ही, साथ ही उन सभी महिलाओं और उनके परिवार के वयस्क सदस्यों को वोट डालने को प्रेरित कर रही हूं, जो मुझसे जुड़े हैं। -अंजली लीलारिया, अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच उड़ान
विज्ञापन


महिला होने के नाते मैं उस प्रत्याशी और सरकार को वोट दूंगी, जो महिलाओं की सुरक्षा में सक्षम हो। इस बार उन महिलाओं को वोट डालने को प्रेरित कर रही हूं, जिनका नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उनके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है। उन्हें बता रही हूं कि किसी भी पहचान पत्र के साथ वोट डाल सकते हैं। -श्रुति अग्रवाल, प्रेसिडेंट रोटरी यूफोरिया

मजबूत लोकतंत्र और बेहतर देश के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था जरूरी है। मेरी प्राथमिकता बेहतर शिक्षा का विजन रखने वाला प्रत्याशी और सरकार चुनना है। सस्ती और अच्छी शिक्षा से छोटे वर्ग के परिवार के बच्चे भी आगे बढ़ सकेंगे। -खुशबू मोदी, सचिव, मारवाड़ी युवा मंच उड़ान

प्रत्याशी चुनते समय महिला-पुरुष, जाति-धर्म नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्ति को वोट दें जो सर्वहित की बात करे। चिकित्सक के साथ नागरिक होने के कारण मैं अपने सभी मरीजों को दवा की पर्ची पर मतदान अवश्य करने की सलाह भी दे रही हूं। -डॉ. कीर्ति मित्तल, नेत्र रोग विशेषज्ञ

मैं उस सरकार को चुनना चाहती हूं, जो किसी भी नागरिक से धर्म, जाति, लिंग, संप्रदाय के आधार पर भेदभाव न कर सबका विकास करे। मुझसे मिलने वालों को भी प्रत्याशी चुनने से पहले उसके बारे में अध्ययन करने की सलाह दे रही हूं। -प्रियंका अग्रवाल, सदस्य, जेसीआई स्वराज

शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण बच्चों के जरिए उनके माता-पिता को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हूं। मतदान के दिन वोट डालने के बाद सेल्फी डालने वाले अभिभावकों को ई-सर्टिफिकेट और गिफ्ट दिए जाएंगे। अभिभावकों को प्रेरित करती हूं कि विकास, शिक्षा, रोजगार का विजन रखने वाले प्रत्याशी को चुनें।- डॉ. निशि अग्रवाल, प्रधानाचार्य, एसएस अकादमी

हम सोचते हैं कि एक वोट देने से क्या होगा। यदि गिलहरी ऐसा सोचती तो राम सेतु नहीं बन पाता। इसी तरह हमारा एक वोट मजबूत लोकतंत्र और विकसित देश का निर्माण करने में जरूरी है। आगे बढ़कर मतदान करो तो देश भी आगे बढ़ेगा। -सुधा मोदी अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी।

मेरी प्राथमिकता देश-प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करने वाली सरकार है। शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहयोग करे। इस बार उन लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हूं, जो मतदान केंद्र दूर होने के कारण मत डालने नहीं जाना चाहते। -निशा गोयल, अध्यक्ष, जेसीआई स्वराज।

मतदान के दिन महिलाएं परिवार की सेवा करने की चाहत में अपने नागरिक कर्तव्य को भूल जाती हैं। सोशल मीडिया , मैसेजिंग एप के जरिये महिलाओं को खुद वोट देने और परिवार के अन्य साथियों को वोट देने की प्रेरणा दे रही हूं। -पायल अग्रवाल, सचिव, जेसीआई स्वराज।

कोरोना महामारी के कारण देश-प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास की बहुत जरूरत है। मैं उस सरकार को चुनूंगी जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आधारभूत सुविधाएं विकसित करे। चर्चा कर महिलाओं को मतदान जरूर करने को जागरूक कर रही हूं। -डॉ. भावना अग्रवाल, दंत चिकित्सक, सदस्य, रोटरी यूफोरिया

लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है, मतदान जरूर करना चाहिए। लोकतंत्र में सबका मत बराबर है। इसलिए, सबको मतदान करना चाहिए। मैं स्वयं वोट दूंगी, साथ ही समाज की महिलाओं को भी वोट डालने को प्रेरित कर रही हूं।-प्रिया अग्रवाल, सदस्य, मारवाड़ी युवा मंच।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें