फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Update: ग्वालियर-बरौनी रहेगी निरस्त, हैदराबाद एक्सप्रेस ऐशबाग से चलेगी

Tue, 17 May 2022 08:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-हैदराबाद ट्रेन अब गोरखपुर की जगह ऐशबाग से संचालित होगी, जबकि गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर गोंडा-बस्ती के रास्ते चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन में संशोधन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-हैदराबाद ट्रेन अब गोरखपुर की जगह ऐशबाग से संचालित होगी, जबकि गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर गोंडा-बस्ती के रास्ते चलाया जाएगा। 

संशोधित निरस्तीकरण

  • - ग्वालियर से 16 मई से 07 जून तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • - बरौनी से 17 मई से 08 जून तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • - हैदराबाद से 03 जून को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त होने के स्थान पर ऐशबाग में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
  • - गोरखपुर से 05 जून को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निरस्त होने के स्थान पर ऐशबाग से चलाई जाएगी।
  • - लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 जून को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त होने के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। 
  • - गोरखपुर से 04 जून को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त होने के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का खलीलाबाद एवं बस्ती स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त रि-शिड्यूलिंग
  • - कोचुवेली से 31 मई को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस कोचुवेली से पुनर्निधारित कर 120 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। 
  • - एर्नाकूलम से 03 जून को चलने वाली 12522 एर्नाकूलम-बरौनी एक्सप्रेस एर्नाकूलम से पुनर्निधारित कर 120 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। 

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन
  • - अहमदाबाद से 21, 26, 28 मई एवं 04 जून को चलने वाली 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ऐशबाग से 11.15 बजे छूटकर गोमतीनगर स्टेशन पर 11.50 बजे शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
  • - गोरखपुर से 23, 28, 30 मई, 04 व 06 जून को चलने वाली 19410 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर से 09.50 बजे चलाई जाएगी। यह गाड़ी ऐशबाग 10.40 बजे पहुंचकर 10.55 बजे छूटेगी।
  • - 17 मई से 08 जून तक 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस के समय, ठहराव एवं मार्ग पर गोमतीनगर से मैलानी के मध्य गाड़ी संख्या 05009/05010 के नंबर से एक जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। शेष सूचनाएं पूर्ववत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें