यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बाघ स्पेशल को दो जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
03019 हावड़ा-काठगोदाम दैनिक स्पेशल एक से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन हावड़ा से रात 9.45 बजे चलकर दूसरे दिन दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर से शाम 6 बजे छूटकर, गोंडा, बाराबंकी से तीसरे दिन लखनऊ, बरेली, रूद्रपुर सिटी, हल्द्वानी के रास्ते काठगोदाम सुबह 9 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 03020 काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल 03 दिसंबर से 02 जनवरी तक प्रतिदिन काठगोदाम से रात 9.50 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 12.45 बजे छूटकर तीसरे दिन हावड़ा दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जीएसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।