महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा के श्याम काट बगीचे के पास से गुजरात पुलिस ने नेपाल पुलिस के सहयोग से एक युवक को पकड़ा और अपने साथ गुजरात ले गई। बताया जा रहा है कि युवक आपराधिक मामलों में वांछित है।
कई दिनों से फरार चल रहा था। इधर कुछ दिनों से नेपाल में बैठ कर भारत के गुजरात मे आपराधिक धटनाओं को अंजाम देना शुरू किया था। नेपाल में भारतीय दूतावास की मद्द से नेपाल पुलिस ने उसे सोनौली सीमा पर गुजरात पुलिस के निवेदन पर सौप दिया।
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गुजरात पुलिस की एक चार सदस्यीय टीम सोनौली पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ कोतवाली क्षेत्र के श्याम काट बगीचे के पास पहुंची। पहले से मौजूद नेपाल पुलिस ने एक युवक को गुजरात पुलिस को सौप दिया। उसके बाद टीम कोतवाली क्षेत्र के जुगौली गांव में पहुंची।
जहां युवक से पूछताछ के बाद गुजरात रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि नेपाल से पकड़ा गया युवक बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। गुजरात में वांछित अपराधी है। साथ ही नेपाल में बैठकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया था।
मोबाइल की लोकेशन पर गुजरात पुलिस ने भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाल पुलिस से संपर्क किया। कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात पुलिस आई थी। नेपाल पुलिस ने बिहार के मधुबनी निवासी एक युवक को सौपा, जिसे टीम गुजरात ले गई।