फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुरुजी दोस्त की बीबी को लेकर हुए फरार, पति ने दी तहरीर

Tue, 24 Nov 2020 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता पति के दोस्त के साथ मंगलवार की सुबह चली गई। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलने की बात कही जा रही है। प्रेमी एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, सोमवार की रात विवाहिता अपने प्रेमी के घर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ ली गई। पति ने नकदी और जेवर लेकर भागने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की युवती की शादी नौ वर्ष पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। उसका एक आठ साल का बेटा और चार साल की बेटी है। पति मजदूरी करता है। गांव का ही उसका दोस्त प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है।

पति के दोस्त के साथ विवाहिता का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों छिप-छिप कर मिलते रहते थे। प्रेम प्रसंग के चलते ही एक साल पहले दोनो कहीं चले गए थे। महिला थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस के दबाव पर विवाहिता एक माह बाद घर लौट आई थी।
विज्ञापन


सोमवार की रात फिर विवाहिता प्रेमी के घर मिलने पहुंच गई। गुरुजी के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। प्रेमी के घरवाले विवाहिता को लेकर उसके पति के पास पहुंचे। पति ने आदत में सुधार लाने की बात कही। पत्नी को यह बात नागवार लगी।

रात को दोनों सोने चले गए। पति मंगलवार की सुबह उठकर काम पर चला गया। कुछ देर में उसके पास पत्नी के कही चले जाने की सूचना पहुंची। घर आकर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। फिर दोस्त के भी कही चले जाने की जानकारी मिली। विवाहिता बेटे को छोड़कर बेटी को साथ लेकर गई है।

पति का कहना है कि घर में रखा दो हजार रुपये नकद और जेवर भी गायब हैं। महिला गर्भवती भी है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद खोजबीन में जुटी है। प्रभारी थानेदार जयराम यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें